{"_id":"62fb186cd9ba9d3d52409266","slug":"unnao-news-father-and-son-died-due-to-current-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: खेत में करंट से किसान व बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: खेत में करंट से किसान व बेटे की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 16 Aug 2022 09:47 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 16 Aug 2022 09:47 AM IST
सार
उन्नाव जिले में करंट की चपेट में आने से खेत पर काम कर रहे पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गोधन व अमित की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। करंट की चपेट में आने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। औरास थाना क्षेत्र के गांगन गांव निवासी गोधन (40), पत्नी सुनीता और बेटे अमित (15) के साथ सोमवार शाम चार बजे अपने खेत (भीठ) में परवल व कुंदरू तोड़ने गया था।
विज्ञापन
शाम करीब 7:30 बजे घर लौटते समय गांव के ही रामनरेश के खेत में बिजली के पोल को पकड़कर अमित निकलने लगा और पोल के सपोर्टिंग तार में करंट होने से चिपक गया। चीखने पर उसे बचाने दौड़ा पिता गोधन भी चपेट में आ गया। पत्नी सुनीता के शोर करने पर आसपास खेतों में मौजूद किसानों ने लाठी-डंडों की मदद से तार व पोल से दोनों को अलग कर औरास सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन