फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Murder, Husband strangled his wife to death, locked children clinging to their mother inside the room

Unnao Murder: पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, मां से लिपटे बच्चों को कमरे के अंदर बंद किया, आरोपी फरार

Fri, 05 Jul 2024 04:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 04:07 PM IST
सार

Unnao News: पुरवा कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unnao Murder, Husband strangled his wife to death, locked children clinging to their mother inside the room
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के पुरवा में घर खर्च के लिए रुपये मांगने को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। पति ने पहले बच्चों के सामने पत्नी को पीटना शुरू किया। बच्चों ने जब मां को बचाने का प्रयास किया, तो उन्हें कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बरामदे में पत्नी को लाकर उसी के दुपट्टे से गला कस कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

घटना के बाद हत्यारोपी पति मौके से भाग निकला। शुक्रवार सुबह जब बच्चे घर के बाहर नहीं दिखे, तो पड़ोसी युवक उन्हें देखने आया। बच्चे कमरे में बंद मिले और पत्नी का शव बरामदे में पड़ा हुआ था। हत्या की सूचना पर पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला तोपखाना निवासी हिना (26)  का विवाह 10 साल पहले मौरावां थानाक्षेत्र के गांव पारा निवासी मुन्ना के पुत्र आसिफ से हुआ था। शादी के बाद दो बच्चों में आकिब (3) और बेटी शिफा (7) हुईं। पति मुंबई में काम करता था। परिवार में आपसी विवाद होने से उसने पत्नी और बच्चों को पुरवा के तोपखाना मोहल्ले में किराए के मकान में रख दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब के नशे में पत्नी से हुआ था विवाद
चार जुलाई को पति मुंबई से घर आया। शराब के नशे में उसका पत्नी से विवाद हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचा, तो पुलिस ने दोनों पक्षों में आपसी संबंध विच्छेद का हलफनामा लगवाकर दोनों को एक साथ न रहने की बात कही। पति आसिफ ने पुलिस से एक रात के लिए साथ रहने की गुजारिश की। इस पर पुलिस मान गई। घर आने के बाद वह पत्नी को पीटने लगा।

शव बरामदे में पड़ा था और बच्चे कमरे में बंद थे
मां को पिटता देख दोनों बच्चे जब लिपट गए, तो आसिफ ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। पत्नी को बरामदे में लाकर पीटा। फिर उसी के दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। शुक्रवार सुबह घर के बाहर किसी को न देख पड़ोसी अमद घर आया, तो देखा हिना का शव बरामदे में पड़ा था और बच्चे कमरे में बंद थे।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
दरवाजा खोलकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। साथ ही, पड़ोस में रहने वाले मृतका के माता-पिता को घटना की सूचना दी। हत्या की सूचना पर कोतवाल फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ मौके पहुंचे। बड़े बच्चे का बयान दर्ज करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पति लापता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed