फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Murder Case Vinod Brother Says To save brother life he even touched feet of inspector

UP: वो बंधक बनाकर पीटते रहे...पुलिस को रहा तहरीर का इंतजार; भाई बोला- भैया की जान बचाने को दरोगा के पैर तक छुए

Mon, 15 Jan 2024 04:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Jan 2024 04:39 PM IST
सार

उन्नाव के शुक्लागंज में भाकियू नेता की ईंट-पत्थर से हमलाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 22 जनवरी को भंडारे के लिए चंदा मांगने के दौरान हमला करने का आरोप है। लोगों ने नवीन गंगापुल पर जाम लगा दिया। पत्नी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर समेत 10 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छोटे भाई समेत कई को पुलिस ने उठा लिया।

विज्ञापन
Unnao Murder Case Vinod Brother Says To save brother life he even touched feet of inspector
पुलिस पर लगाए आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव के शुक्लागंज के गोताखोर मोहल्ले में हुई विनोद कश्यप की हत्या के मामले में परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतक विनोद के भाई और पत्नी ने कहा कि आरोप जब पति विनोद को बंधक बनाकर पीट रहे थे, तब वो लोग कोतवाली पहुंचे थे। विनोद की जान की गुहार लगाई थी, लेकिन पुलिस वालों ने तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की बात कही। वो लोग आधी तहरीर ही लिख पाए थे कि इसी बीच मौत की सूचना आ गई।
विज्ञापन


विनोद की पत्नी प्रतिमा उर्फ प्रीती कश्यप ने बताया कि जिस समय उनके पति विनोद को बंधक बनाकर पीटा जा रहा था, वह कोतवाली गईं थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने मदद न कर महिला हेल्प डेस्क को समस्या बताने को कहा। महिला हेल्प डेस्क पहुंची तो तहरीर लिखकर लाने के बाद ही कार्रवाई करने की बात कही। 
विज्ञापन


वह आधी तहरीर लिख ही पाई थी कि पति की हत्या की सूचना मिल गई। वह अधूरा प्रार्थनापत्र वहीं कोतवाली में छोड़कर चली आई। फिर पुलिस ने प्रार्थनापत्र किससे लिखवाया और किस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई, इसकी भी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्नौज पुलिस से बचने के लिए आठ साल पहले आया था शुक्लागंज
विनोद का हत्यारोपी काले खां मूल रूप से कन्नौज के कमालगंज का रहने वाला है। आठ साल से वह शुक्लागंज के गोताखोर मोहल्ले में परिवार के साथ रह रहा है। पुलिस ने उसे हिस्ट्रीशीटर घोषित कर रखा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि काले खां पर कन्नौज में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
 

पुलिस से बचने के लिए ही वह आठ साल पहले कन्नौज से भागकर यहां आया था। एएसपी अखिलेश सिंह ने बताया कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। सीओ सफीपुर के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, एसओजी सर्विलांस, फॉरेंसिक टीमें लगाई गई है। एक टीम कन्नौज भी भेजी गई है, जो वहां उसका आपराधिक इतिहास की भी जांच और आरोपी की तलाश करेगी। इसके साथ ही शुक्लागंज, उन्नाव और कानपुर सहित अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। 

भाई की जान बचाने के लिए दरोगा के पैर तक छुए
मारपीट में घायल छोटे भाई दुर्गाशंकर उर्फ बउवा ने बताया कि पीटने के बाद हमलावरों ने भाई को बंधक बना लिया। हमलावरों के हाथ में चाकू, तमंचा और ईंट पत्थर थे। वह किसी तरह भाग कर गंगाघाट कोतवाली पहुंचा और घटना की जानकारी दी तो वहां मौजूद दरोगा ने प्रार्थनापत्र लिखवाकर लाने को कहा। भाई के मुताबिक उसने दरोगा के पैर भी छुए और मौके पर चलकर भाई की जान बचाने की गुहार लगाई, लेकिन पुलिस नहीं पसीजी। 

बहन बोली, भारी पड़ गया श्रीराम का जयकारा

विनोद कश्यप की बहन भावना ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के जश्न की तैयारी और जय श्रीराम का नारा लगाना भाई को महंगा पड़ गया और भाई की जान चली गई। भाभी विधवा हो गई और तीन बच्चों के पिता का साया छिन गया। अब परिवार का क्या होगा। बहन ने कहा कि जरा सी बात पर हिस्ट्रीशीटर काले खां और उसके गुर्गे तलवार, तमंचा, डंडा और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। 

विनोद ई-रिक्शा चार्जिंग कर पाल रहा था परिवार

विनोद कश्यप ई-रिक्शा चार्जिंग का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। वह चार भाईयों में सबसे बड़ा था। पिता रामकृपाल कश्यप विकास भवन के डीआरडीए में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी हैं। पिता अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर परिवार चला रहा था। रविवार को छुट्टी होने से पिता भी घर पर थे। बेटे की हत्या की खबर जैसे ही उसे मिली वह बेहोश होकर फर्श पर गिर गए।

परिजनों से भी की मारपीट, फायरिंग से भगदड़

विनोद की बहन भावना कश्यप ने बताया हत्यारोपी काले खां ने भाई विनोद को कमरे में बंद कर रखा था। उसके सिर के लगातार खून बह रहा था। जब हम सभी वहां पहुंचे तो करीब 35 से 40 लोग मौजूद थे। हम लोगों को देख उसने फायरिंग शुरू कर दी और पत्थर चलाने शुरू कर दिए। बहन के मुताबिक मारपीट में परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं।

पीड़ित परिवार से मिले सदर विधायक

रविवार को किसान नेता की हत्या की जानकारी पर सदर विधायक पंकज गुप्ता पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे। सदर विधायक ने पीडि़त परिवार को हर संभव मदद व आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस से हत्यारोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed