Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Mother who threw her infant daughter in burning stove sent to jail

Unnao: दुधमुंही बच्ची को जलते चूल्हे में फेंकने वाली मां गई जेल, पड़ोसी बोले- महिला करती थी सूखा नशा

Sat, 09 Nov 2024 06:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 09 Nov 2024 06:53 PM IST
सार

उन्नाव जिले में दुधमुंही बच्ची को जलते चूल्हे में फेंकने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ससुर की तहरीर पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Unnao: Mother who threw her infant daughter in burning stove sent to jail
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : FreePik

विस्तार

हैवानियत की हद पार कर छह दिन की दुधमुंही बच्ची को जलते चूल्हे में फेंकने वाली मां के खिलाफ ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका लखनऊ के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


आसीवन थानाक्षेत्र के गांव कायमपुर निबरवारा निवासी रोशनी पत्नी सोनू ने दो नवंबर को बच्ची को जन्म दिया था। शुक्रवार शाम सात बजे दुधमुंही बच्ची के रोने पर रोशनी ने जलते चूल्हे में फेंक दिया था। गंभीर रूप से झुलसी बच्ची को पिता मियागंज स्वास्थ्य केंद्र लाया था। वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मां की हैवानियत की खबर पहुंचते ही थाना पुलिस आरोपी महिला के घर पहुंची और जांच की। पड़ोसियों ने बताया कि महिला सूखा नशा करती थी। शुक्रवार दोपहर को भी वह मियागंज गई थी और शाम को लौटी थी। पुलिस को जांच में महिला के घर से भांग के पैकैट मिले।
विज्ञापन
Trending Videos

ससुर नन्हक्के की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को जेल भेजा है। बच्ची के साथ अस्पताल में पिता उसकी देखरेख कर रहा है। तीन अन्य बच्चों में खुशी (6), काव्या (5) और बेटे आर्यन (3) को बाबा और अन्य परिजन संभाल रहे हैं। थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि ससुर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बच्ची का लखनऊ में इलाज चल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed