फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Mother caught the accused misdeed with teenager, court sentenced him to 20 years of imprisonment

Unnao: मां ने किशोरी से दुष्कर्म करते पकड़ा था, कोर्ट ने आरोपी को दी 20 साल की सजा

Sat, 19 Oct 2024 11:36 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Oct 2024 11:36 PM IST
सार

Unnao News: किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी लगाया है।

विज्ञापन
Unnao: Mother caught the accused misdeed with teenager, court sentenced him to 20 years of imprisonment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को न्यायालय ने 20 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 55 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। घटना की चश्मदीद रही मां ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आसीवन थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 29 मार्च 2022 की शाम आरोपी प्रद्युम्न सिंह उनके घर आया और उसकी 12 साल की बेटी को धोखे से अपने साथ ले गया।
विज्ञापन


काफी देर तक बेटी घर नहीं आई तो तलाश शुरू की। इसी दौरान गांव के बाहर एक कोठरी में बेटी की चीखें सुनाई दीं। वहां पहुंचने पर आरोपी बेटी के साथ गलत हरकत करते मिला। परिजनों को देख वह भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और पीड़ित किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शनिवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। दोष साबित होने पर न्यायाधीश विवेकानंद विश्वकर्मा ने प्रद्युम्न को 20 साल के कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed