{"_id":"683c9af4310442fe2e038ae2","slug":"unnao-monkeys-attack-during-last-rites-deceased-s-grandson-and-bdc-injured-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: अंतिम यात्रा के दौरान बंदरों का हमला, मृतका का पौत्र और बीडीसी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: अंतिम यात्रा के दौरान बंदरों का हमला, मृतका का पौत्र और बीडीसी घायल
Mon, 02 Jun 2025 12:28 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 02 Jun 2025 12:28 AM IST
सार
बंदरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य भइया लाल (50) व मृतका के पौत्र सोनू ( 16) को काट कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के गोरीमऊ में वृद्धा के शव की अंतिम यात्रा में रविवार को शामिल हुए लोगों पर बंदरों ने हमला कर दिया। इसमें मृतका के पौत्र व क्षेत्र पंचायत सदस्य को घायल कर दिया। रामरती ( 85) का बीमारी से शनिवार को निधन हो गया।
विज्ञापन
रविवार को सुबह घर पर शव की अंतिम यात्रा के लिए परिजन सहित गांव के लोग एकत्र हुए। सात बजे के करीब बंदरों ने भीड़ पर हमला कर दिया। इससे लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन
बंदरों ने क्षेत्र पंचायत सदस्य भइया लाल (50) व मृतका के पौत्र सोनू ( 16) को काट कर जख्मी कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती किया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन