{"_id":"5d4ad3cd8ebc3e6cac6481e7","slug":"unnao-misdeed-case-chargesheet-filed-against-victim-in-school-tc-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव कांड: स्कूल टीसी मामले में पीड़िता के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, सुनवाई आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव कांड: स्कूल टीसी मामले में पीड़िता के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, सुनवाई आज
Thu, 08 Aug 2019 12:12 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव कांड
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव कांड में दुष्कर्म पीड़िता के मुकदमे में सहआरोपी के पति की ओर से पीड़िता, उसकी मां और चाचा के विरुद्ध दर्ज कराए गए उम्र संबंधी फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस ने सभी के विरुद्ध कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। उन्नाव कोर्ट में आज मामले की सुनवाई होगी। सहआरोपी के पति ने पीड़िता, उसकी मां और चाचा पर फर्जी टीसी लगाकर पूर्व के एक मुकदमे में लाभ पाने का आरोप लगाया था।
दुष्कर्म मामले में सह आरोपी शशि के पति हरपाल सिंह ने कोर्ट के माध्यम से 156/3 के तहत 23 दिसंबर 2018 को माखी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दुष्कर्म पीड़िता, उसकी मां और चाचा ने टीसी के फर्जी दस्तावेज लगाकर एक मुकदमे में उम्र का लाभ लिया। विवेचना माखी थाना के एसएसआई सुधाकर सिंह को दी गई।

विवेचक की माने तो वह रायबरेली के उस स्कूल पहुंचे, जहां पीड़िता का दाखिला हुआ और उसने यहां से कक्षा तीन की पढ़ाई छोड़ी थी। यहां के हेड मास्टर का कलमबंद बयान भी कराया। विवेचना में सह आरोपी के पति के आरोप सही मिलने पर पीड़िता उसकी मां और चाचा के विरुद्ध चार्जशीट लगा कोर्ट में दाखिल की है। गुरुवार को मामले की सुनवाई भी है।
स्कूल प्रबंधक समेत अन्य पर दर्ज रिपोर्ट में विवेचना जारी
पहले पीड़िता के चाचा ने 19 मई 2018 को कोर्ट के माध्यम से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उनके भाई अतुल सेंगर (स्कूल प्रबंधक) व प्रधानाचार्य पर फर्जी दस्तावेज लगाकर एक मुकदमे में लाभ लिया। वर्तमान में इस मामले की जांच माखी के उपनिरीक्षक बलराम यादव कर रहे हैं। अभी तक यह मामला विवेचना में लंबित है।