{"_id":"65edf7d0428bdef8710a4f01","slug":"unnao-massive-fire-breaks-out-in-scrap-warehouse-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गांव में दहशत, दो घंटे बाद पहुंची दमकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, गांव में दहशत, दो घंटे बाद पहुंची दमकल
Sun, 10 Mar 2024 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 10 Mar 2024 11:53 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग लगने के दो घंटे बाद तक दमकलकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के सुपासी रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक व अन्य ज्वलनशील सामान होने से तेज लपटें उठने से आसपास बस्ती के लोग दहशत में हैं। करीब दो घंटे बाद पहुंची दो दमकलों से आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बदरका गांव में सुपासी मार्ग पर कानपुर जाजमऊ निवासी पवन यादव का कबाड़ का बड़ा गोदाम है। रात करीब आठ बजे अचानक आग लग गई। ऊंची लपटें देख लोग दहशत में आ गाए। सूचना पर बदरका चौकी इंचार्ज रवि मिश्र पहुंचे और सबमर्सिबल पंप आदि से ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और अग्निशमन केंद्र को सूचना दी। गोदाम में प्लास्टिक, कागज व अन्य ज्वलनशील सामान होने से रात दस बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन
दमकल की दो गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ श्रमिक आग ताप रहे थे। अनुमान है कि उसी की चिंगारी से आग लगी है। मालूम हो कि सुपासी गांव के आसपास छह से अधिक कबाड़ गोदाम बिना अनुमति संचालित हैं। दो दिन पहले भी एक ऐसी ही गोदाम में आग लगी थी। अचलगंज एसओ संजीव कुशवाहा ने बताया कि जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन