फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Lok Sabha Result 2024: BJP candidate Sakshi Maharaj wins

Unnao Lok Sabha Result 2024: फिर खिला कमल, साक्षी महाराज ने लगाई हैट्रिक, 35818 मतों से दर्ज की जीत

Tue, 04 Jun 2024 08:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 04 Jun 2024 08:53 PM IST
सार

Unnao lok sabha result 2024: उन्नाव में साक्षी महाराज ने हैट्रिक लगाई है। भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 35,818 मतों से जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Unnao Lok Sabha Result 2024: BJP candidate Sakshi Maharaj wins
सांसद साक्षी महाराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद साक्षी महाराज ने 35,818 मतों से जीत दर्ज की। इसके साथ ही साक्षी महाराज ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए फिर कमल खिलाया। साक्षी महाराज इससे पहले 2014 व 2019 का लोकसभा चुनाव जीते चुके हैं। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को लगातार तीसरे चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दही चौकी स्थित वेयरहाउस में बनाए गए मतगणना स्थल पर मंगलवार सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरु हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती प्रारंभ हुई। आधे घंटे बाद ईवीएम खोलने का काम शुरू हुआ। 33 राउंड तक चली गणना काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। शाम चार बजे घोषित हुए अंतिम परिणाम में भाजपा उम्मीदवार साक्षी महाराज को 6,16,133 मत मिले। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को 5,80,315 मतों से संतोष करना पड़ा। बसपा प्रत्याशी अशोक कुमार पांडेय को 72,069 वोट मिले। चुनाव प्रेक्षक बाबू ए व जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने 35,818 मतों से जीत दर्ज करने वाले साक्षी महाराज को प्रमाणपत्र दिया।
विज्ञापन


9406 वोटरों ने दबाया नोटा
लोकसभा चुनाव-2024 में कुल आठ प्रत्याशियों ने ताल ठोंकी थी। इसमें तीन प्रमुख दल से थे तो शेष अन्य छोटे दल व निर्दलीय थे। भाजपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन को छोड़कर अन्य प्रत्याशियों की हालत खराब रही। वहीं, 9406 वोटरों ने नोटा का बटन दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी समेत छह की जमानत जब्त
लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने 35818 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को हराया। जबकि बसपा समेत छह प्रत्याशियों की जमानत राशि भी जब्त हो गई। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार, किसी भी चुनाव में पड़े कुल वैध वोट का छठा हिस्सा न मिलने पर प्रत्याशी की जमानत राशि जब्त हो जाती है। नामांकन के दौरान ही निर्धारित 25 हजार की जमानत राशि प्रत्याशी को जमा करनी पड़ती है। उन्नाव लोकसभा चुनाव में कुल 13,02,271 मतदाताओं ने मतदान किया था, जिसके सापेक्ष जमानत राशि बचाने के लिए प्रत्याशी को लगभग 2,17,045 वोट चाहिए थे। हालांकि रनर रहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन को ही पांच लाख से अधिक वोट मिले। जबकि बसपा के अशोक कुमार पांडेय को मात्र 72,069 वोटों से ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा शेष अन्य पांच प्रत्याशी तो 10 हजार वोटों का आंकड़ा भी नहीं छू सके। इसके चलते छह प्रत्याशियों को नामांकन के दौरान जमा की गई जमानत राशि अब वापस नहीं हो सकेगी। निर्वाचन आयोग द्वारा इस धनराशि को जब्त कर लिया जाएगा।

बसपा, छोटे दलों व निर्दलीय को मिले मत
बसपा- अशोक कुमार पांडेय- 72,069
परचम पार्टी आफ इंडिया- सैफ खान- 8379
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी- हिमांशु शर्मा- 2650
निर्दलीय- उमेश- 5612
निर्दलीय- शिव प्रकाश सिंह- 4101
निर्दलीय- सैय्यद सरफराज गांधी- 3011
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed