{"_id":"639b4067fa5ac252d027e868","slug":"unnao-kanpur-police-raided-in-search-of-outpost-incharge","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: चौकी इंचार्ज की तलाश में कानपुर पुलिस ने दी दबिश, थाने में पिटाई से हुई थी व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: चौकी इंचार्ज की तलाश में कानपुर पुलिस ने दी दबिश, थाने में पिटाई से हुई थी व्यापारी की मौत
Thu, 15 Dec 2022 09:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 15 Dec 2022 09:13 PM IST
विज्ञापन
व्यापारी बलवंत की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात के रनियां थाने में पुलिस की पिटाई से हुई व्यापारी की मौत मामले में निलंबित पुलिस कर्मियों में मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञानप्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को कानपुर पुलिस ने सादी वर्दी में आरोपी के चाचा के आवास पर दबिश दी।
विज्ञापन
कानपुर देहात के रनियां थाने में लालपुर सरैया निवासी बलवंत की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। निलंबित मैथा चौकी इंचार्ज ज्ञानप्रकाश पांडेय की गिरफ्तारी के लिए बागपुर चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने कस्बे के सलींद मार्ग स्थित आरोपी के मकान में दबिश दी। घर में सिर्फ महिलाएं मिलीं।
विज्ञापन
छह घंटे तक पुलिस घर के आसपास घूमती रही लेकिन कोई नहीं मिला। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि आरोपी ज्ञान प्रकाश के पिता शेष नारायन की 2016 में मौत हो चुकी है। वह यहां आते भी नहीं। ज्ञानप्रकाश का छोटा भाई भी दरोगा बन गया है। इसलिए वह भी कानपुर में रहता है। कुछ हाथ न लगने पर पुलिस लौट गई। कोतवाल अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर पुलिस ने दबिश देने की जानकारी हुई है, लेकिन कोतवाली में कोई सूचना नहीं थी।
विज्ञापन