{"_id":"66e0946e5d63c6e37d006dd4","slug":"unnao-kanpur-lucknow-railway-route-was-disrupted-for-three-and-a-half-hours-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: साढ़े तीन घंटे बाधित रहा कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग, स्टेशन पर खड़ी रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: साढ़े तीन घंटे बाधित रहा कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग, स्टेशन पर खड़ी रही बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस और मेमू
Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेनें
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव में पिपरसंड और हरौनी रेलवे स्टेशन के बीच साढ़े तीन घंटे का ब्लाक लेकर ट्रैक मरम्मत का काम शुरू किया गया था। इस दौरान लखनऊ-कानपुर रेल रूट बाधित हो गया। बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस व मेमू उन्नाव स्टेशन पर खड़ी रही। रेल रूट बाधित होने से उन्नाव रेलवे स्टेशन पर कानपुर-लखनऊ मेमू पैसेंजर रात आठ बजे से 11 बजे तक खड़ी रही। वहीं, 10 बजे उन्नाव रेलवे स्टेशन पहुंची ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस एक घंटे स्टेशन पर खड़ी रही। ट्रेनों के खड़े रहने से यात्रियों को परेशान हुई। कई यात्री ट्रेन से उतरकर अन्य अन्य साधनों से गंतव्य के लिए निकले।
स्टेशन मास्टर इस दौरान कहीं नजर नहीं आए। आरपीएफ एएसआई लालजी ने बताया कि लखनऊ के पिपरसंड व हरौनी स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत के लिए शाम चार बजे से 7:30 बजे तक का ब्लाक लिया गया था। काम पूरा नहीं हो पाया था, तो इस वजह से ब्लाक का समय बढ़ा दिया गया। इससे कानपुर से लखनऊ व लखनऊ से कानपुर जाने वाली ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।