फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Husband brutally murdered of wife

Unnao: पति ने चाकू से गोदकर पत्नी को मौत के घाट उतारा, गले और पेट पर किए पांच वार, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 10 Jul 2023 10:47 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 10 Jul 2023 10:47 AM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Unnao: Husband brutally murdered of wife
घटना की जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में ईदगाह मोहल्ले में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गले और पेट में करीब पांच वार किए हैं। घटना के बाद आरोपी भाग निकला। एएसपी, सीओ और कोतवाल फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। आरोपी के पास फोन होने से उसकी लोकेशन ट्रेस हुई और जिला अस्पताल के पास से रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली के मोहल्ला ईदगाह निवासी शाइस्ता परवीन उर्फ बानो (34) का पति लुकमान उर्फ शीबू से आए दिन विवाद होता रहता था। रविवार रात करीब 12:30 बजे दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। गुस्साए लुकमान ने पत्नी के गर्दन और पेट पर चाकू से पांच वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर एसपी शशिशेखर, सीओ सिटी आशुतोष कुमार, कोतवाल अश्वनी कुमार मिश्रा, और चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

विज्ञापन

आरोपी के पास मोबाइल होने से तत्काल उसे सर्विलांस पर लगाया गया। जिला अस्पताल के पास लोकेशन मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की मां चंदा परवीन के पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने बताया कि बहू-बेटे में आपस में ही किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता ही रहता था। रविवार रात में भी खाना खाने के बाद दोनों सोने की बात कह कर कमरे में चले गए।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बचाओ-बचाओ की आवाजें आने लगी जब तक हम लोग पहुंचते बहू की हत्या हो चुकी थी। मृतका के दो बेटियों में एक 2 साल की और दूसरी 4 महीने की है। मायका महाराष्ट्र के नागपुर में है। परिजनों को सूचना दी गई है।
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में हत्या हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी भी पुलिस हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed