फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao huge fire broke out in a plastic scrap factory six people including the CFO were injured

Unnao Fire: प्लास्टिक की कबाड़ फैक्टरी में लगी भीषण आग, दीवारों की ईंटे टूटकर बिखरने से सीएफओ समेत छह लोग घायल

Sat, 16 Aug 2025 02:42 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 16 Aug 2025 02:42 PM IST
सार

Unnao News: नेहरूबाग स्थित प्लास्टिक कबाड़ फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इसे बुझाने के दौरान अग्निशमन विभाग के सीएफओ समेत छह लोग घायल हो गए। आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Unnao huge fire broke out in a plastic scrap factory six people including the CFO were injured
आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में मगरवारा के नेहरूबाग स्थित एक दो मंजिला प्लास्टिक कबाड़ फैक्टरी में शुक्रवार रात करीब एक बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। यह आग इतनी भयंकर थी कि दीवारों की ईंटें टूटकर बिखरने लगीं, जिससे अग्निशमन विभाग के सीएफओ सहित छह लोग घायल हो गए। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन प्लास्टिक के कारण शनिवार दोपहर तक धुआं उठता रहा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शुक्लागंज निवासी आशीष साहू की इस फैक्ट्री में प्लास्टिक की पुरानी पन्नियों और बोतलों को अलग कर कानपुर भेजा जाता था। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी होने के कारण फैक्टरी बंद थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। आग की लपटें बाहर निकलने पर स्थानीय लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी।शुरुआत में उन्नाव की पांच और बाद में कानपुर से बुलाई गईं दो गाड़ियों सहित कुल 7 गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया।

विज्ञापन



आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान
इमारत चारों ओर से बंद थी, गैस के दबाव से दीवारें टूटने लगीं और ईंटें गिरने लगीं। गिरती ईंटों की चपेट में आकर सीएफओ अनूप सिंह के घुटने, हाथ और सीने में चोटें आईं। इसके अलावा, एफएसओ राममिलन भारती, लीडिंग फायरमैन गंगाधर मिश्र, प्रमोद कुमार मिश्र, केपी सिंह और ड्राइवर राजनारायण भी घायल हुए। आग से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। सीएफओ अनूप सिंह ने बताया कि प्लास्टिक के कारण धुआं लगातार उठ रहा था, जिसे पूरी तरह से शांत करने में काफी समय लगा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एक गाड़ी को मौके पर ही छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed