{"_id":"63847b45b2227f120d19f76b","slug":"unnao-high-speed-dcm-and-truck-collided-driver-and-cleaner-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में भिड़ी, चालक और क्लीनर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में भिड़ी, चालक और क्लीनर की मौत
Mon, 28 Nov 2022 02:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 28 Nov 2022 02:43 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। डीसीएम व ट्रक की भिड़ंत में डीसीएम के चालक व क्लीनर की मौत हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह चार बजे थानाक्षेत्र के कोईलियाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में डीसीएम का चालक व क्लीनर उसी में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डीसीएम कटवाकर घायलों को औरास सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी अंशुल यादव (26) पुत्र ताराचंद्र डीसीएम पर लोहे के एंगल लादकर गांव के क्लीनर पंकज (18) करहल से बाइक पर लोहे के एंगल लादकर जा रहे थे। सोमवार सुबह चार बजे जैसे ही डीसीएम औरास थाना क्षेत्र के कोईलियाखेड़ा गांव के पास पहुंची तभी डीसीएम आगे चल रहे ट्रक में लड़ गई।
विज्ञापन
जोरदार टक्कर होने से चालक व क्लीनर ट्रक में फंस गए। सूचना पर फोर्स के मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजकुमार ने डीसीएम का दरवाजा व अन्य पार्टों को कटवाकर उन्हें बाहर निकाल कर औरास सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि चालक अंशुल के भाई सदावृक्ष को घटना की सूचना देकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन