{"_id":"649daf1cb6ca3ebbdc086d03","slug":"unnao-hacked-minor-facebook-id-and-made-objectionable-video-viral-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: नाबालिग की फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक वीडियो किए वायरल, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: नाबालिग की फेसबुक आईडी हैक कर आपत्तिजनक वीडियो किए वायरल, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 29 Jun 2023 09:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Jun 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले में बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी नाबालिग किशोरी से फेसबुक पर दोस्त बने युवक ने उसकी आईडी हैक कर अश्लील वीडियो वायरल कर दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिधूना कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
बताया कि उसकी नाबालिग बेटी का फेसबुक पर उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के अल्लीपुर निवासी विकास कुमार मित्र बना था। आरोप है कि विकास ने उसकी बेटी की फेसबुक आईडी हैक कर उससे अश्लील बातें करने के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना कर शादी करने का दबाव बनाया। बेटी के इन्कार करने पर आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर दीं।
विज्ञापन
आरोपी बेटी को दूसरी जगह शादी करने पर जान से मारने की धमकी व उससे शादी न करने पर अन्य आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन