फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao First the newborn died then the mother also died in shock the doctor said the windpipe got choked

Unnao: पहले नवजात की मौत…फिर सदमे में प्रसूता ने भी तोड़ा दम, डॉक्टर बोले- ठंडा दूध पिलाने से चोक हुई सांस नली

Fri, 18 Jul 2025 05:52 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 18 Jul 2025 05:52 PM IST
सार

Unnao News: बांगरमऊ सीएचसी में जन्मे नवजात की ठंडा दूध पीने से मौत हो गई और इस सदमे को के कारण प्रसूता ने भी दम तोड़ दिया। डॉक्टर के अनुसार प्रसूता की ह्रदय गति रुकने से मौत होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Unnao First the newborn died then the mother also died in shock the doctor said the windpipe got choked
बांगरमऊ सीएचसी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के बांगरमऊ  सीएचसी में गुरुवार दोपहर जन्मे बेटे की शुक्रवार सुबह चार बजे नवजात की मौत हो गई। बच्चे की मौत की जानकारी होते ही प्रसूता की हालत बिगड़ गई और आधे घंटे में उसने भी दम तोड़ दिया। परिजन दोनों के शव लेकर घर चले गए। कोतवाली क्षेत्र के गौरियाकला गांव के मजरा फतेहपुर निवासी रविलाल ने गुरुवार दोपहर पत्नी ज्योति (35) प्रसव पीड़ा होने पर बांगरमऊ सीएचसी लेकर पहुंचा।

विज्ञापन

दोपहर दो बजे नॉर्मल डिलीवरी से बेटे को जन्म दिया। शुक्रवार भोर पहर चार बजे अचानक नवजात के शरीर में हरकत होना बंद हो गई। जानकारी पर डॉ. पीयूष कुमार मिश्रा पहुंचे और नब्ज देखने के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। दो साल बेटे के जन्म से खुश  ज्योति को जानकारी हुई, तो वह बिलखने लगी। उसकी की भी हालत बिगड़ी और आधे घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

ठंडा दूध पिलाने से चोक हुई सांस नली
इसके बाद रविलाल  जच्चा-बच्चा का शव लेकर घर चला गया। मृतका ज्योति की एक तीन साल की बेटी पूनम है। डॉक्टर पीयूष मिश्रा के अनुसार नवजात को उसके पिता ने बिना जानकारी दिए, बाहर से लाकर ठंडा दूध पिला दिया। इससे नवजात की सांस नली चोक होने से उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार प्रसूता ह्रदयगति रुकने से मौत होने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed