Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Fire broke out in collision of trucks, traffic affected for five hours

Unnao: हाईवे किनारे खड़े मौरंग लदे ट्रक में भिड़ा गिट्टी लदा ट्रक, लगी आग, पांच घंटे यातायात प्रभावित

Mon, 03 Apr 2023 03:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Apr 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Fire broke out in collision of trucks, traffic affected for five hours
आग से जला ट्रक - फोटो : अमर उजाला

कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर बसीरत गंज के पास पंक्चर हुए मौरंग लदे ट्रक में गिट्टी लदा टकरा गया। हादसे में ट्रक का पहिया बदल रहे चालक व क्लीनर घायल हो गए। टक्कर तेज होने से गिट्टी लदे ट्रक में आग लग गई। लपटें देख हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। दही थाना पुलिस के साथ दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन पर पांच घंटे जाम रहा। कानपुर से मौरंग लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक का पहिया दही थानाक्षेत्र के बशीरतगंज के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे पंक्चर हो गया। चालक आरिफ ने हाईवे किनारे एक होटल के पास ट्रक खड़ा कर पंक्चर पहिया बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार गिट्टी लदे ट्रक ने खराब खड़े मौरंग लदे ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


घटना में चालक आरिफ और उसका साथी घायल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गिट्टी लदे ट्रक में आग लग गई। आग की लपटें देख हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन जहां के तहां खड़े कर दिए गए। दही थाना पुलिस के साथ दमकल पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू हुआ। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। आग बुझने और जाम खुलने में करीब पांच घंटे का समय लग गया। इससे कई बसों में बैठी सवारियां पैदल निकल गईं। सुबह करीब दस बजे यातायात सामान्य हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed