{"_id":"63b913ac8f14651dd87f10fd","slug":"unnao-farmer-s-death-due-to-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao: गेहूं की फसल में पानी लगाने गए किसान की मौत, आठ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: गेहूं की फसल में पानी लगाने गए किसान की मौत, आठ बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Sat, 07 Jan 2023 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Jan 2023 12:14 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में ठंड से किसान की मौत की घटना सामने आई है। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के हसनगंज में गेहूं की फसल की सिंचाई करने गए किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
कमालपुर निवासी बाबू लाल (45) पुत्र चेताई गौतम शनिवार भोर पहर 4 बजे खेत में बोई गेहूं की फसल में सिंचाई करने के लिए घर से गया था। जहां ठंड लगने से उसकी खेत में ही मौत हो गई। सुबह नित्य क्रिया करने गए ग्रामीण ने खेत में शव पड़ा देख परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना से ग्रामीणों और परिजनो में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पत्नी ने पुलिस को मौत की सूचना दी। मृतक खेती किसानी करके परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के पांच बेटे व तीन बेटियां हैं। बच्चे अंकुल, यश, आंचल, काजल, सरोजनी, चांदनी, रोशनी, सहित पत्नी बिटोला का रो रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि मौत की सूचना मिली है। मृतक की पत्नी बिटोला ने प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
विज्ञापन