{"_id":"5b587e8e4f1c1b49748b6d30","slug":"unnao-district-has-completed-hundred-percent-feeding-in-ayushman-health-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आयुष्मान स्वास्थ्य योजना', प्रदेश में इस जिले ने बनाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आयुष्मान स्वास्थ्य योजना', प्रदेश में इस जिले ने बनाया पहला स्थान
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:13 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान फीडिंग में जिले का प्रदेश में पहला स्थान
केंद्र सरकार की आयुष्मान स्वास्थ्य योजना में उन्नाव जिले ने शहरी क्षेत्र में लाभार्थियों की सौ प्रतिशत फीडिंग पूरी कर ली है। समय से लाभार्थियों की फीडिंग का काम पूरा कर जिले ने प्रदेश में पहला स्थान पाया है। ऐसे में शासन ने जिले के अधिकारियों की पीठ थपथपाई है। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी 99 फीसदी लाभार्थियों की फीडिंग का काम पूरा हो चुका है।
गरीब परिवारों को सरकारी व निजी अस्पतालों में निशुल्क उपचार के लिए भारत सरकार ने आयुष्मान स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरुआत की है। 2011 की सामाजिक आर्थिक व जातिगत जनगणना के आधार पर शहरी क्षेत्र में 38999 परिवारों का चयन किया था।
सर्वे के बाद इन सभी परिवारों की फीडिंग का काम जिले में पूरा हो चुका है। एनएचएम के जिला कार्यक्रम प्रबंधक इंतिजार अहमद ने बताया कि जिले की 15 नगर पंचायतों व 3 नगर पालिकाओं के लाभार्थियों की समय से फीडिंग हो गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में सौ प्रतिशत फीडिंग पूरी करने वाला उन्नाव पहला जिला बना है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 215569 लाभार्थियाें की फीडिंग हो चुकी है। इसमें सिर्फ 235 लोगों की फीडिंग शेष बची है। इसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।