{"_id":"629d8badebcb6b119878410e","slug":"unnao-crime-news-murder-of-a-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Crime: पत्थर पर पटककर किशोरी की हत्या, रेलवे लाइन के किनारे इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Crime: पत्थर पर पटककर किशोरी की हत्या, रेलवे लाइन के किनारे इस हाल में मिला शव
Mon, 06 Jun 2022 10:38 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Jun 2022 10:38 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में किशोरी की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात घर से लापता हुई 14 वर्षीय किशोरी का शव एक किमी दूर रेलवे लाइन के किनारे खून से लथपथ मिला। शव से कुछ दूर पर पत्थर के पिलर में बेतरतीब खून लगा होने से पिता ने पिलर पर बेटी का सिर पटककर हत्या किए जाने की बात पुलिस से कही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव भिखारीपुर रुल्ल निवासी ध्रुव कुमार की 14 वर्षीय बेटी सोनम रविवार रात नौ बजे घर की छत पर पहुंची और अचानक लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका पता न लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की।
सोमवार सुबह गांव से एक किमी दूर रेलवे पटरी के किनारे उसका खून से लथपथ शव मिला। शव के पास ही रेलवे लाइन के किनारे पत्थर के पिलर पर बेतरतीब खून देख परिजनों के होश उड़ गए। हत्या किए जाने की बात कह परिजनों ने पुलिस से खुलासे की मांग की। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।