फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Crime: Father who came to save his son was beaten with sticks, died

Unnao Crime: बेटे को बचाने पहुंचे पिता को डंडों से पीटा, मौत

Mon, 22 May 2023 01:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 22 May 2023 01:44 PM IST
विज्ञापन
Unnao Crime: Father who came to save his son was beaten with sticks, died
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

उन्नाव जिले में बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम साईंपुर सगौडा के मजरा खार पुरवा निवासी रामशंकर का 17 वर्षीय पुत्र अनूप रविवार देर शाम खेत से घर लौट रहा था। गांव में छोटेलाल के घर के सामने पहुंचा तभी छोटेलाल व उसके बेटे अनिल, दयाराम, दिनेश ने नशे में गालियां देना शुरू कर दिया। अनूप ने विरोध किया तो पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


अनूप की चीख-पुकार सुनकर पिता रामशंकर, भाभी रीतू, भाई धर्मेंद्र व धीरज पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना में अनूप के अलावा उसके पिता रामशंकर (55), धर्मेंद्र (15), धीरज (20) और भाभी रीतू (25) घायल हो गई। परिजनों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रामशंकर को मृत घोषित कर दिया। जबकि रीतू व अनूप को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed