{"_id":"6838a2bac0bfb73aca004084","slug":"unnao-couple-and-granddaughter-travelling-in-car-die-after-being-hit-by-tanker-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: टैंकर की टक्कर से कार सवार दंपती और पौत्री की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: टैंकर की टक्कर से कार सवार दंपती और पौत्री की मौत, एक की हालत गंभीर
Thu, 29 May 2025 11:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 May 2025 11:41 PM IST
सार
Unnao News: टैंकर की टक्कर से कार सवार दंपती और पौत्री की मौत हो गई। हादसा लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर हुआ।
विज्ञापन
अंजू बाला प्रभाकर की फाइल फोटो व क्षतिग्रस्त कार व मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे टैंकर की टक्कर से कार सवार वृद्ध दंपती और पांच साल की पौत्री की मौत हो गई। साथ में रहे युवक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि कार दूसरी लेन में जाकर आठ फीट गहरी खंती में चली गई। डामर (तारकोल) भरे टैंकर को पुलिस चालक सहित पकड़ लिया है।
विज्ञापन
लखनऊ थाना कृष्णानगर के मोहल्ला मानसनगर के बी 60 प्रतापनगर निवासी सुखदेव प्रभाकर (63) अपना फोटो स्टूडियो चलाते थे। पत्नी अंजूबाला (60) को काफी दिनों से दांत में दर्द रहता था। किसी परिचित की सलाह पर बृहस्पतिवार सुबह वह पत्नी, पांच साल की पौत्री मान्या पुत्री गौरव और साथ काम करने वाले सहयोगी रामचेला (45) के साथ अपनी कार से मियागंज कस्बा आए थे। दवा लेने के बाद दोपहर को घर जा रहे थे। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर अकबरपुर गांव के पास, लखनऊ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने कार में सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में कार दूसरी लेन में जाकर आठ फिट गहरी खंती में गिर गई। इससे कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को एंबुलेंस से हसनगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने अंजूबाला और मान्या को मृत घोषित कर दिया। कार चला रहे सुखदेव और रामचेला को गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। ट्रामासेंटर में इलाज के दौरान सुखदेव की भी मौत हो गई, जबकि रामचेला की हालत गंभीर है। कोतवाल संदीप शुक्ला ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन