{"_id":"6224593adaf20b6f1c5daccd","slug":"unnao-cleaner-negligence-died-pump-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव: क्लीनर की लापरवाही से गई पंप कर्मी की जान, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव: क्लीनर की लापरवाही से गई पंप कर्मी की जान, दूसरा गंभीर
Sun, 06 Mar 2022 12:18 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:18 PM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में क्लीनर की लापरवाही के चलते एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में संडीला मार्ग पर आरएस चौराहा के पास पेट्रोल पंप पर शनिवार रात टैंकर डीजल उतारने पहुंचा था। रात में तेल खाली न होने से चालक पेट्रोल पंप पर ही क्लीनर सत्यम को छोड़कर घर चला गया।
रात में ही खाना खाने के बाद क्लीनर सत्यम ने टैंकर स्टार्ट किया और उसे आगे पीछे करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अचानक क्लच से पैर हट जाने से टैंकर ने पंप पर ही सो रहे कर्मचारी माखी के ग्राम पुरवा टेनई निवासी श्रीपाल (38) व लक्ष्मण (28) को चपेट में ले लिया।
दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने श्रीपाल को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मण को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्लीनर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया। पेट्रोल पंप पर सो रहे अन्य कर्मचारियों का कहना है कि क्लीनर नशे में था।