{"_id":"66b3bf7e4ae7ab96260085d2","slug":"unnao-child-collecting-kites-fell-from-roof-into-drain-death-2024-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: पतंग लूट रहा बच्चा छत से नाले में गिरा, मौत से मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: पतंग लूट रहा बच्चा छत से नाले में गिरा, मौत से मचा कोहराम
Thu, 08 Aug 2024 12:14 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 08 Aug 2024 12:14 AM IST
सार
Unnao News: पतंग लूटने के दौरान छत से नाले में गिरकर बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उन्नाव जिले के कृष्णानगर मोहल्ले में पतंग लूटने के दौरान बच्चा मकान की छत से नाले में गिर गया। मंगलवार शाम हुई घटना से अनजान परिजन रात आठ बजे तक उसकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह घर के पीछे नाले में उसका शव मिला। कानपुर देहात जिले के थाना भोगनीपुर के गांव मलासा निवासी राधा सिंह पत्नी विनीत सिंह सदर कोतवाली के कृष्णानगर मोहल्ले में शिक्षक जंगबहादुर सिंह के घर में किराये पर रहती हैं।
विज्ञापन
वह शहर के रानीशंकर सहाय इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। पति के निधन के बाद उन्हें मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। उनके साथ बेटी शिवानी और बेटा कृष्णा उर्फ उत्कर्ष (7) भी रहता था। कृष्णा कक्षा एक का छात्र था। पड़ोसियों के मुताबिक मंगलवार को कृष्णा को सभी ने दूसरी मंजिल पर शाम छह बजे कटी पतंगों को पकड़ने का प्रयास कर रहा था। वह घर की दीवार फांदकर पड़ोसी की छत पर जाते देखा गया।
विज्ञापन
तलाश के बाद भी उसका कोई पता न चलने पर मां राधा रात में कोतवाली पहुंचीं और बेटे के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार सुबह घर के पीछे से निकले नाले में कृष्णा का शव मिला। सूचना पर सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। सीओ सिटी ने बताया कि जिस नाले में शव मिला है उसमें ढक्कन नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि बच्चा पतंग लूट रहा था। तभी वह नाले में गिर गया।