फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao body of missing young man was found in field rope was wrapped around his neck friend taken into custody

Unnao: लापता युवक का शव खेत में मिला, गले में लिपटी थी रस्सी…छिपाने के लिए डाली थी घास, दोस्त हिरासत में

Sun, 14 Dec 2025 02:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 14 Dec 2025 02:00 PM IST
सार

Unnao News: अचलगंज में तीन दिन से लापता युवक का खून से लथपथ शव बदरका के खेत में मिला है। गले में साड़ी की रस्सी का फंदा मिला है, जिससे हत्या की पुष्टि हुई है। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है और पुलिस दोस्त से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Unnao body of missing young man was found in field rope was wrapped around his neck friend taken into custody
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के बलियाखेड़ा में तीन दिन से लापता युवक का शव उसके गांव से ढाई किलोमीटर दूर बदरका निवासी किसान के खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। गले में साड़ी के किनारे से बनाई गई रस्सी लिपटी हुई है। सीओ और एसओ ने डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। घटनास्थल पर भीड़ अधिक होने से खोजी कुत्ता भी कहीं नहीं गया। पुलिस को जेब से दो मोबाइल बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के बलियाखेड़ा निवासी सुधीर पाल (25) पुत्र रामसजीवन खेती करता था। 12 दिसंबर की शाम वह बाइक से गांव की ही दोस्त रंजीत के साथ अचलगंज जाने के लिए निकला था। दोस्त रंजीत के मुताबिक, सुधीर उसे बदरका में छोड़ कर कहीं चला गया था। वह कहां गया यह उसे नहीं पता। घर वाले तलाश कर रहे थे। 13 दिसंबर को बदरका छेरिहा के बीच कच्चे रास्ते में एक होमगार्ड को एक बाइक खड़ी मिली थी।

विज्ञापन

गले में रस्सी का फंदा पड़ा था
होमगार्ड ने उसे बदरका चौकी में खड़ी करा दिया था। गुमशुदगी दर्ज न होने से पुलिस ने भी पता लगाने की जरूरत नहीं समझी। रविवार सुबह खेत जा रहे किसानों ने बदरका में मंगू के खाली पड़े खेत में युवक का खून से लतपथ शव पड़ा देखा। शव घास से ढका हुआ था। गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। मवैया गांव निवासी रोहित राजपूत ने बदरका चौकी में सूचना दी।

विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
युवक की हत्या की सूचना पर सीओ मधुपनाथ मिश्र व एसओ ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ घटनास्थल पर पहुंच जांच की।  चेहरे पर खून लगा होने के साथ पैंट नीचे खिसकी हुई थी। प्रेम प्रसंग में हत्या की चर्चा है। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। अभी शादी नहीं हुई थी । सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। साथ गए युवक से भी पूछताछ चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed