फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Body of girl missing for two days found in pond family suspect murder police engaged in investigation

Unnao: तालाब में मिला दो दिन से लापता युवती का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 27 Aug 2025 04:25 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 27 Aug 2025 04:25 PM IST
सार

Unnao News: फतेहपुर चौरासी में लापता युवती का शव तालाब में मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Unnao Body of girl missing for two days found in pond family suspect murder police engaged in investigation
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी में दो दिन से लापता युवती का शव बुधवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर तालाब में मिला है। मृतका के पिता ने मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ बेटी को बहला फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शरीर में चोट के निशान नजर न आने से पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सरहा निवासी रामखेलावन राजपूत की बेटी सोनम (19),25 अगस्त को शाम करीब साढ़े छह बजे लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी बेटी का पता न चलने पर पिता ने 26 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ बहलाफुसला कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को गांव से एक किमी दूर बरधाई गांव के लोगों ने तालाब में युवती का शव उतराते देखा, तो परिजनों को को सूचना दी।

विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने की जांच
मृतका दो बहन एक भाई में सबसे बड़ी थी। सोनम की मौत से मां जयश्री, बहन सोनाली, भाई कृष्णा सहित पूरा परिवार बेहाल है। परिजनों ने हत्या करके शव तालाब में फेकने की आशंका जताई है। सूचना पर एएसपी प्रेमचंद्र, सीओ सफीपुर सोनम सिंह मौके पर पहुंचीं। जांच में फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की भी मदद ली। हालांकि, अभी तक पुलिस कोई अहम सुराग न मिलने की बात कह रही है।

विज्ञापन

शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा
एसओ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के शरीर में जाहिरा तौर पर कोई चोट नजर नहीं आ रही है। मौत की वजह की पुष्टि के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed