{"_id":"6706a4f27cf4f1e07a07d633","slug":"unnao-bill-of-lakhs-sent-to-labourer-s-house-he-committed-suicide-out-of-frustration-2024-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: मजदूर के घर भेजा लाखों का बिल, परेशान होकर कर ली खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: मजदूर के घर भेजा लाखों का बिल, परेशान होकर कर ली खुदकुशी
Wed, 09 Oct 2024 09:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Oct 2024 09:16 PM IST
सार
Unnao News: ज्यादा बिजली का बिल आने से आहत हो शुभम ने मौत को गले लगा लिया। एक सितंबर को बिल आया 1.09 लाख रुपये जबकि संशोधित कराने पर 16,377 हुआ।
विज्ञापन
शुभम राजपूत की फाइल फोटो व घटना की जानकारी देता पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहले लाखों में और अगले महीने हजारों रुपये बिजली का बिल आने से परेशान श्रमिक ने बुधवार को फंदा लगाकर जान दे दी। शव भूसे की कोठरी में फंदे से लटका मिला। पिता ने बिजली विभाग के कर्मियों पर मनमाना बिल भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। हालांकि, पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
अचलगंज थाना क्षेत्र के कुशलपुर वसैना गांव निवासी शुभम राजपूत (30) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। पिता महादेव ने बताया कि शुभम ने वर्ष 2022 में 600 रुपये जमा करके घर में बिजली का कनेक्शन लिया था। घर में दो बल्ब, एक पंखा और एक टीवी के अलावा कोई बिजली उपकरण नहीं है। एक सितंबर 2024 को विभाग ने 1.09 लाख रुपये बिजली बिल भेज दिया। काफी भागदौड़ के बाद बिल संसोधित होकर 16,377 रुपये बना। शुभम ने कुछ गेहूं व अन्य अनाज बेच कर किसी तरह रुपयों की व्यवस्था की और 14 सितंबर को पूरा बिल जमा कर दिया। सात अक्तूबर को विभाग की ओर से 8,233 रुपये का बिल भेज दिया। इससे शुभम मानसिक रूप से परेशान हो गया।

बुधवार सुबह वह अचानक घर से चला गया, काफी देर न लौटने पर परिजनों ने तलाश की तो घर के पास भूसे की कोठरी में दुपट्टे के फंदे से शव लटकता मिला। पिता महादेव ने बिजली विभाग पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। बताया कि वह (पिता) और उनका बेटा मजदूरी करके परिवार पालते हैं। ज्यादा बिल आने और कम कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की जेब भरने से शुभम परेशान था।
इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हंगामा किया, हालांकि पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। मृतक के दो बेटे हैं। अचलगंज एसओ राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।