फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Bike crashed into high speed tractor-trolley, uncle and nephew died in road accident

उन्नाव: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Bike crashed into high speed tractor-trolley, uncle and nephew died in road accident
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्नाव-पुरवा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चाचा व भतीजे की मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। बाद में सीओ के समझाने पर शांत हो गए। 
विज्ञापन


गांव तौरा के मजरा नौगवां निवासी राजेश (40) पुत्र घंटोली शुक्रवार शाम को गांव में ही रहने वाले रिश्ते के भतीजे रामू (35) पुत्र गुरुप्रसाद के साथ अपनी बाइक से बिछिया गया था। रात आठ बजे घर लौटते समत पुरवा मार्ग पर स्थित इंटर कॉलेज के निकट लकड़ी लदी ट्राली में बाइक सामने से टकरा गई।
विज्ञापन


बाइक चला रहे राजेश व पीछे बैठे रामू ट्राली के टायर की चपेट में आकर कुचल गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बदहवास हो गए। मृतक राजेश की पत्नी नीलम व तीन बेटों का बुरा हाल रहा। रामू की पत्नी सताना शव देख बेसुध हो गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक व उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed