Unnao Accident: डंपर में पीछे से भिड़ा ट्राला...चालक की मौत, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर 15 KM जाम, ये है स्थिति
Unnao News: घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा और क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। हादसे में ट्राला चालक कौलेश की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक और क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले।
विस्तार
उन्नाव जिले में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पक्षी विहार के पास रविवार सुबह करीब तीन बजे भीषण हादसा हो गया। इसमें लखनऊ की ओर जा रहे मौरंग लदे डंपर को ओवरटेक करने के दौरान गिट्टी लदा ट्राला पीछे से भिड़ गया। गया। हादसे में ट्राला चालक की मौत हो गई।
वहीं, हादसे के बाद डंपर का चालक और क्लीनर भाग निकले। हादसे से हाईवे जाम हो गया। अजगैन पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने और जाम खुलवाने के लिए हाइड्रा और क्रेन मंगवाई गई। हालांकि सफलता नहीं मिली, जिसके चलते दौरान लंबा जाम लग गया।
इसके बाद में ट्रैक्टर ट्राली से गाड़ियों में लदी मौरंग और गिट्टी को ट्रैक्टर ट्राली से हटवाया। इस कवायद में सुबह के छह बजे गए, जिसके बाद यातायात शुरू हुआ। सुबह नौ बजे यातायात सामान्य हो पाया। कुशीनगर जिले के थाना कसेया निवासी ट्राला चालक कौलेश (30) झांसी से गिट्टी लादकर गोरखपुर जा रहा था।
ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा
कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर रविवार सुबह करीब तीन बजे अजगैन कोतवाली के पक्षी विहार के पास आगे चल रहे मौरंग लदे डंपर को ओवटेक करने का प्रयास किया। डंपर चालक ने पहले साइड दी, लेकिन अचानक से आगे वाहन आ जाने से उसने फिर ब्रेक मारी इससे ट्राला पीछे से उसी में घुस गया।
चालक और क्लीनर फरार
घटना में ट्राला चालक कौलेश की मौत हो गई, जबकि डंपर चालक और क्लीनर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकले। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। कोतवाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और हाइड्रा और क्रेन मंगाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।