{"_id":"69844fd409c1dd9a7608d42d","slug":"unnao-accident-loader-carrying-laborers-overturns-on-expressway-one-dead-and-19-seriously-injured-2026-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरा लोडर पलटा, एक की मौत और 19 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर मजदूरों से भरा लोडर पलटा, एक की मौत और 19 गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
Thu, 05 Feb 2026 01:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:37 PM IST
सार
Unnao News: आसीवन के रैय्यामऊ में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर जा रहे मजदूरों का लोडर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई और 19 घायल हो गए। सीओ सफीपुर और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। रैय्यामऊ गांव के पास मजदूरों से भरा एक तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 19 अन्य मगंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, लोडर में सवार सभी मजदूर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के लिए साइट पर जा रहे थे। रैय्यामऊ गांव के पास पहुंचते ही लोडर अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया। लोडर के पलटते ही उसमें सवार मजदूर नीचे दब गए और मौके पर कोहराम मच गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
घायलों में से कुछ की हालत नाजुक
हादसे की खबर मिलते ही सीओ सफीपुर समेत कई थानों की फोर्स और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को लोडर के नीचे से निकाला और आनन फानन एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।19 घायलों में से कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।