फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao Accident, Car collided with safety grill, two injured including election commissioners mother

Unnao Accident: एक्सप्रेसवे पर सेफ्टी ग्रिल से टकराई कार, चुनाव आयुक्त की मां सहित दो घायल, लखनऊ रेफर

Sun, 02 Apr 2023 07:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 02 Apr 2023 07:53 PM IST
सार

UP Accident News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चुनाव आयुक्त की मां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी औरास से लखनऊ रेफर किया गया।

विज्ञापन
Unnao Accident, Car collided with safety grill, two injured including election commissioners mother
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के औरास थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के सामने कार का टायर फटने से सेप्टी ग्रिल से टकरा गई। हादसे में चुनाव आयुक्त भारत सरकार की वृद्ध मां और कार चालक घायल हो गया।

विज्ञापन

घायलों को औरास सीएचसी से लखनऊ रेफर किया गया है। महानगर लखनऊ निवासी पुष्पा देवी (72) अपने बेटे चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय से मिलने एक्सप्रेसवे के रास्ते कार से दिल्ली जा रही थीं। रविवार सुबह औरास थानाक्षेत्र के पंचमखेड़ा गांव के पास पहुंची थी।
विज्ञापन

तभी टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर स्टील की सेफ्टी ग्रिल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।  हादसे में कार में बैठी पुष्पा देवी और कार चला रहा महानगर लखनऊ का ही निवासी चालक राजन (34) घायल हो गए। यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को सीएचसी औरास में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों को लखनऊ रेफर किया गया
यहां से उन्हें महानगर लखनऊ के ग्लोबल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी अली शेर खान ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा लखनऊ भेजा गया। टायर फटने से हादसा हुआ था। यातायात सुचारू रूप से शुरू करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed