{"_id":"62ef81cc146d416d9b77b15e","slug":"unnao-accident-bike-collided-with-divider-on-expressway-youth-died-younger-brother-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, छोटा भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao Accident: एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत, छोटा भाई घायल
Sun, 07 Aug 2022 02:45 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:45 PM IST
सार
उन्नाव जिले में एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पड़ी बाइक व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। अमेठी जिला के मोहनगंज थाना क्षेत्र के पुरेदुन्दी गांव निवासी शुभम सिंह (30) पुत्र रणविजय सिंह अपने 22 वर्षीय छोटे भाई दीपक सिंह के साथ गुड़गांव में गाड़ियों के पार्ट बनाने वाली कंपनी में काम करता था। शनिवार को गांव में रहने वाली चाची लक्ष्मी का देहांत हो गया था। शुभम अपने भाई दीपक के साथ बाइक से घर अमेठी जा रहा था।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर उन्नाव जिले में बेहटामुजावर थाना क्षेत्र के सबलीखेड़ा गांव के पास बाइक चालक शुभम को अचानक झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घायल हुए दोनों भाइयों को पुलिस ने बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर घायल दीपक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
बाइक के पीछे कार से चल रहे दिल्ली निवासी चाचा विजय सिंह, चाची सपना, बुआ शकुंतला, रन्नो, किरन जानकारी पर अस्पताल पहुंचे। परिवार में दूसरी मौत हो जाने से कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक शुभम का तीन साल पहले विवाह हुआ था। पत्नी का नाम शालू है।
विज्ञापन