फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unknown vehicle collided with ambulance, old woman and three daughters died, condition of fourth is critical

Unnao Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्धा और तीन बेटियों की मौत, चौथी की हालत गंभीर; CM योगी ने जताया दुख

Fri, 28 Jul 2023 01:30 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 28 Jul 2023 01:30 PM IST
सार

Unnao News: सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मृतक धनीराम की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हुई है। चौथी बेटी घायल है। एम्बुलेंस के आसपास अन्य कोई भी पड़ा नहीं मिला है।

विज्ञापन
Unknown vehicle collided with ambulance, old woman and three daughters died, condition of fourth is critical
unnao road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के मोहनलालगंज-पुरवा मार्ग पर तुसरौर गांव के पास अज्ञात वाहन ने शव लेकर जा रही निजी एम्बुलेंस में टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। वहीं, चौथी बेटी की हालत गंभीर है। उसका कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

हादसे की सूचना पर एसपी, एएसपी, सीओ सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पंचनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक भाग निकला। उसको पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी धनीराम सविता (75) सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। साल 2007 में वह केएनपीएन इंटर कॉलेज मौरावां से सेवानिवृत्त हुए थे। एक सप्ताह पहले पैरालिसिस का अटैक पड़ने और सांस लेने में दिक्कत होने से 24 जुलाई को परिजन जिला अस्पताल लेकर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुबह तीन बजे हुई थी धनीराम की मौत
वहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार सुबह तीन बजे धनीराम इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन प्राइवेट एम्बुलेंस से शव लेकर घर जा रहे थे। पुरवा-मोहनलालगंज मार्ग पर तुसरौर गांव के पास सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस में टक्कर मारते हुए निकल गया।

हादसे में उड़ गए एम्बुलेंस के परखच्चे
टक्कर इतनी तेज थी कि एम्बुलेंस के परखच्चे उड़ गए। घटना में मृतक धनीराम के शव के साथ रही उसकी पत्नी प्रेमा (65), बेटी अंजली (35),  मंजुला (40) और रूबी (30) की मौत हो गई। वहीं, सुधा (40) गंभीर रूप से घायल है। सूचना पर एसपी सिद्धार्थशंकर मीणा, एएसपी शशिशेखर और सीओ दीपक सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जांच के बाद सभी शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायल सुधा को परिजनों ने कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सीओ दीपक सिंह ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में मृतक धनीराम की पत्नी और उसकी तीन बेटियों की मौत हुई है। चौथी बेटी घायल है। एम्बुलेंस के आसपास अन्य कोई भी पड़ा नहीं मिला है।



सीएम योगी ने जताया शोक
उन्नाव जनपद में हुए सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की है। साथ ही, घायलों के सही उपचार के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed