Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University to teach AI-based content creation; new course to be launched in the journalism department

Kanpur News: एआई से कंटेंट क्रिएशन सिखाएगा विवि, पत्रकारिता विभाग में शुरू होगा नया कोर्स

Tue, 17 Nov 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
University to teach AI-based content creation; new course to be launched in the journalism department
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बढ़ते इस्तेमाल के बीच छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) का पत्रकारिता विभाग भी खुद को नई तकनीक के अनुरूप तैयार कर रहा है। विभाग में सत्र 2027-28 से नए पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत कंटेंट क्रिएशन थ्रू एआई विषय पर सर्टिफिकेट कोर्स प्रस्तावित किया गया है। इसके जरिये विद्यार्थियों को एआई की मदद से डिजिटल कंटेंट तैयार करने और मीडिया के बदलते स्वरूप की जानकारी दी जाएगी। वहीं, विभाग को चार मंजिला नया भवन भी मिला है, जहां आधुनिक पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ प्रायोगिक प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

नए भवन में 30 से अधिक कमरे होंगे। यहां कंप्यूटर लैब, ऑडियो-विजुअल लैब और मल्टीमीडिया लैब बनाई जाएगी। इनके माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल पत्रकारिता, वीडियो संपादन, कंटेंट निर्माण और संचार के विभिन्न माध्यमों की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। एआई आधारित सर्टिफिकेट कोर्स भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। भवन में स्टूडियो की सुविधा भी होगी, जहां विद्यार्थी समाचार वाचन, वीडियो प्रोडक्शन और अन्य मीडिया गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा ऑडिटोरियम और फिल्म थिएटर भी बनाया जाएगा। फिल्म थिएटर में विद्यार्थियों को फिल्मों और दृश्य माध्यमों के विभिन्न पहलुओं को समझने का अवसर मिलेगा। विभागीय लाइब्रेरी में पत्रकारिता और जनसंचार से जुड़ी अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। नए भवन में पत्रकारिता के साथ होटल मैनेजमेंट की कुछ कक्षाएं भी संचालित होंगी। चार मंजिला भवन में शैक्षणिक और प्रायोगिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। विभागाध्यक्ष डॉ. दिवाकर अवस्थी ने बताया कि नए भवन और एआई आधारित पाठ्यक्रमों के माध्यम से पारंपरिक पत्रकारिता शिक्षा के साथ डिजिटल और तकनीकी कौशल पर भी जोर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को मीडिया जगत में तेजी से हो रहे बदलावों और नई जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed