Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University to gauge teachers interest regarding the new education policy

Kanpur News: नई शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों की रुचि जानेगा विवि

Thu, 12 Nov 2026 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
University to gauge teachers interest regarding the new education policy
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विवि नई शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों की रुचि जानेगा। इसके लिए विवि ने मानकीकरण पैमाना विकसित किया है। इससे यह पता लगेगा कि नई शिक्षा नीति लागू करने की जिम्मेदारी जिन शिक्षकों पर है, वे उसके बारे में क्या सोचते हैं। वे इसके लिए कितने तैयार हैं, उनके पास कितनी सुविधाएं हैं और उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मानकीकरण पैमाने के लिए 676 शिक्षकों का डाटा लिया गया है। विवि के शिक्षा विभाग के विशेषज्ञ डॉ. विमल सिंह और सूरज गुप्ता ने चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के जरिये शिक्षकों की धारणा और अभिवृत्ति मापने के लिए मानकीकृत उपकरण विकसित किया है। इसका नाम टीचर्स पर्सेप्शन एंड एटीट्यूड टुवर्ड दि चॉइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम स्केल (टीपीए-सीबीसीएसएस) है। पैमाने में शिक्षकों की सोच जानने के लिए 32 सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन

इस अध्ययन में पैमाने के मानकीकरण के लिए सीएसजेएमयू और उससे संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग किया गया। इसमें शहरी और ग्रामीण संस्थानों के साथ कला, विज्ञान और वाणिज्य विषयों से जुड़े शिक्षकों को शामिल किया गया। इससे शिक्षकों की सोच को अलग-अलग पहलुओं से समझने का आधार तैयार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्केल शिक्षकों की राय को पांच प्रमुख आयामों में समझता है। सीबीसीएस के नियमों को लेकर शिक्षकों में जागरूकता, विषयों के चयन और बहुविषयक पढ़ाई की व्यवस्था कितनी उपयोगी लगती है, इसे जानने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही संस्थागत सहयोग और शिक्षा की गुणवत्ता, मूल्यांकन एवं परीक्षा : ग्रेडिंग तथा चुनौतियां जिनमें अतिरिक्त कार्यभार, संसाधनों की कमी, प्रशिक्षण और प्रशासनिक समन्वय जैसी समस्याओं का भी पता लगाया जाएगा।


सीबीसीएस जैसी व्यवस्था का उद्देश्य विद्यार्थियों को विषयों के चयन और सीखने में अधिक लचीलापन देना है। किसी भी शैक्षिक सुधार की वास्तविक सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसे लागू करने वाले शिक्षक उसे कैसे समझते हैं और उन्हें किस तरह का संस्थागत सहयोग मिलता है। इसी कारण यह पैमाना तैयार किया गया। -डॉ. विमल सिंह, शिक्षा विशेषज्ञ, सीएसजेएमयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed