{"_id":"682f805796a94feb0403a21b","slug":"university-psychologists-will-make-cancer-patients-mentally-strong-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1121453-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: विवि के मनोवैज्ञानिक कैंसर रोगियों को मानसिक रूप से करेंगे मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: विवि के मनोवैज्ञानिक कैंसर रोगियों को मानसिक रूप से करेंगे मजबूत
विज्ञापन
कानपुर। जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में भर्ती रोगियों और उनके तीमारदारों को सीएसजेएमयू के मनोवैज्ञानिक मानसिक रूप से मजबूत करेंगे। इसके लिए जेके कैंसर इंस्टीट्यूट और सीएसजेएमयू के बीच करार हुआ है। मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग के अलावा कैंसर रोगियों के संबंध में सर्वे भी करेंगे।
जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में मुख कैंसर के रोगी के आत्महत्या कर लेने के बाद संस्थान रोगियों और तीमारदारों की काउंसलिंग की व्यवस्था बना रहा है। इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ. एसएन प्रसाद ने बताया कि विवि के साथ करार हुआ है। वहां के मनोवैज्ञानिकों की टीम सप्ताह में तीन बार आएगी। टीम कैंसर रोगियों पर सर्वे के साथ ही काउंसलिंग करेगी। अगर कोई रोगी या तीमारदार अवसाद और तनाव की स्थिति में है तो उससे बातचीत करके हौसला बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि करार तीन साल के लिए हुआ है।
जेके कैंसर इंस्टीट्यूट में इसी साल से एमएससी ऑन्कोलॉजी नर्सिंग का कोर्स शुरू होगा। शासन ने कोर्स शुरू करने की अनुमति दे दी है। कोर्स दो साल का है। इसमें 10 सीटें हैं। हर साल 10 छात्र-छात्राओं को प्रवेश मिलेगा।