फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   University examination will start from today at 38 centers

38 केंद्रों पर आज से शुरू होगी विश्वविद्यालय की परीक्षा

Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
University examination will start from today at 38 centers
कानपुर देहात। जिले के 38 केंद्रों में शुक्रवार से विश्वविद्यालय की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। परीक्षार्थियों को सिर्फ डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। विश्वविद्यालय स्तर से इसकी मानीटरिंग की जाएगी। दो केंद्रों पर एक आब्जर्वर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते विश्वविद्यालय परीक्षाएं लगातार टल रही थीं। अब कोविड का असर कुछ कम होने पर बीए, बीएसी, बीकॉम, एमए, एमसी, एमकॉम की परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू कराई जा रही हैं। पहली पाली में परीक्षा सुबह 8 से 9:30 बजे तक इसके बाद दूसरी पाली में 11 से 12:30 बजे तक और तीसरी पाली में दो से साढ़े तीन बजे तक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रत्येक प्रश्नपत्र को हल करने के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। साथ ही दो विषयों को एक में शामिल कर प्रश्नपत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। परीक्षा की पारदर्शिता के लिए प्रत्येक केंद्र में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था कराई गई है। हर दो केंद्र में राजकीय कॉलेजों के एक प्रोफेसर को आब्जर्वर के रुप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ भुवनेश श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार बिना मास्क के किसी भी परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। कक्षों में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। वहीं भरी हुई और बची हुई खाली ओएमआर सीट प्रत्येक दिन स्पीड पोस्ट से विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी।

आरएसजीयू पीजी कॉलेज में हुई बैठक
पुखरायां। आरएसजीयू पीजी कॉलेज में गुरुवार को प्राचार्य और शिक्षकों ने बैठक कर परीक्षा की तैयारियों का जायजा लिया। बताया कि कोविड नियमों के तहत परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। प्राचार्य डॉ. मुकेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि केंद्र में श्रीरामपुर के यशोदा कुंवर महाविद्यालय, शाहजहांपुर के महादेवी महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। प्राचार्य ने कहा कि परीक्षार्थी समय से केंद्र पर उपस्थित हों। वह मास्क लगाकर, सेनेटाइजर व प्रवेश पत्र अनिवार्य रूप से लेकर आएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed