फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Minister Niranjan Jyoti's health deteriorates

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति एम्स में भर्ती, कोरोना पॉजिटिव आई थी रिपोर्ट, फेफड़ों में था गंभीर संक्रमण

Sat, 28 Nov 2020 01:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Nov 2020 01:38 PM IST
विज्ञापन
Union Minister Niranjan Jyoti's health deteriorates
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति (फाइल फोटो)

कोरोना संक्रमित केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री और फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति को शनिवार सुबह चार बजे हैलट से एम्स दिल्ली रेफर कर दिया गया। आरटीपीसीआर जांच से संक्रमण की पुष्टि हुई।

विज्ञापन


उन्हें एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से दिल्ली भेजा गया। साध्वी ने खुद दिल्ली जाने की इच्छा जताई। उनके दोनों फेफड़ों में निमोनिया भी है। केंद्रीय राज्य मंत्री को शुक्रवार शाम बुखार और सीने में दर्द की शिकायत पर कॉर्डियोलॉजी में दिखाया गया था।
विज्ञापन


यहां जांच में हार्ट और दूसरी जांचें सही थीं। एक्सरे कराने पर दोनों फेफड़ों में निमोनिया निकला। इस पर उन्हें देर रात हैलट रेफर कर दिया गया। यहां एंटीजन जांच में कोरोना निगेटिव लेकिन ट्रूनेट में वायरल लोड अधिक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरटीपीसीआर जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई। फिर उन्हें न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि मंत्री ने दिल्ली जाने की इच्छा जताई तो सुबह चार बजे हैलट से रेफर कर दिया गया।


वह एम्स मेें भर्ती हो गई हैं। हैलट के डॉक्टरों ने बताया कि राज्यमंत्री की स्थिति स्थिर थी। उनका ऑक्सीजन सेच्युरेशन 96 प्रतिशत था। मंत्री के साथ के एक व्यक्ति की भी जांच कराई गई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। साध्वी को 22 नवंबर से बुखार रहा है। दिल्ली में उनके स्टाफ के दो लोग संक्रमित थे। निमोनिया होने के बाद मंत्री को सांस में हल्की तकलीफ होने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed