फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Home Minister rajnath singh in city

भारत-अमेरिका के रिश्ते मजबूत हुए: राजनाथ

Thu, 29 Jan 2015 02:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Thu, 29 Jan 2015 02:49 AM IST
विज्ञापन
Union Home Minister rajnath singh in city
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के आने से जिस तरह भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हुए हैं, उसी तरह हम अपने पड़ोसी मुल्कों से भी रिश्ते मजबूत करने के पक्ष में हैं, चाहे वह चीन हो, पाकिस्तान हो या फिर श्रीलंका या अन्य देश।  
विज्ञापन


पड़ोसी मुल्कों के साथ जो भी सीमा विवाद हैं, उन्हें सुलझाने के लिए भारत तैयार है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से पहल की जा चुकी है।

वह बुधवार को महाराजपुर स्थित आईटीबीपी 32वीं वाहिनी के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे। गृहमंत्री ने कहा कि भारत, चीन-पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों से दोस्ती का रिश्ता रखना चाहता है।
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा कि देश के दुर्गम स्थानों पर तैनात जवानों को अपने परिवार से जुड़े रहने और बेहतर संचार प्रणाली को विकसित करने के लिए आधुनिक तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही इन स्थानाें पर मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा का ढांचा भी मजबूत किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि चीन से सटी सीमा पर 27 सड़कों के निर्माण का काम प्रगति पर है जबकि मंत्रालय ने 34 अन्य सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसी तरह चीन की सीमा पर 22 चौकियां स्थापित हो गई हैं।

तेरह चौकियां और स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इस दौरान उन्होंने आईटीबीपी जवानों की हौसला आफजाई की।

कहा कि अफगानिस्तान के भारतीय दूतावास पर हुए फिदायीन हमले को नाकाम करने, केदारनाथ में आए जलप्रलय के दौरान रेस्क्यू आपरेशन में जवानों ने अदम्य साहस दिखाया।

इससे पहले गृहमंत्री ने सर्वप्रथम आईटीबीपी के जवानों की सलामी परेड का निरीक्षण किया। इसके  बाद मंच से रिमोट कंट्रोल के जरिए भवनों के शिलापटों का अनावरण किया।

मंच पर आईटीबीपी के डीजी श्रीप्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि को शाल एवं  प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

इस मौके पर आईटीबीपी के महानिरीक्षक पूर्वी कमान (लखनऊ) संजय सिंघल, उप महानिरीक्षक नवीन अरोरा एवं सेनानायक पीएसी केएस इमैनुअल के अलावा संयुक्त सचिव (गृह) शैलेष कुमार मौजूद रहे।


इससे पहले गृहमंत्री चकेरी हवाई अड्डे पर बीएसएफ के एयर क्राफ्ट से पहुंचे। यहां से वह कार से आईटीबीपी कैंपस गए। उनके साथ सांसद देवेंद्र सिंह भोले और विधायक सतीश महाना थी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed