फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union Home Minister Amit Shah reached unnao

गृहमंत्री अमित शाह बोले: कार सेवकों पर गोली चलवाने का हिसाब मांगेगी जनता

Thu, 30 Dec 2021 05:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 30 Dec 2021 05:35 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को उन्नाव जिले पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah reached unnao
गृहमंत्री अमित शाह उन्नाव पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमनाथ से अयोध्या तक निकाली गई यात्रा का हवाला देते हुए अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलवाने का मुद्दा उठाया। कहा कि सपा सरकार में कारसेवकों पर गोली चलवाई गई थी। अब इसका हिसाब जनता मांगेगी।
विज्ञापन


जन विश्वास यात्रा के तहत रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में निर्धारित समय (3.50 बजे) से एक घंटे देरी 4.50 बजे पहुंचे अमित शाह ने कहा कि इत्र कारोबारियों के यहां 250 करोड़ के थैले निकल रहे हैं, लेकिन तकलीफ अखिलेश को हो रही है।
विज्ञापन


यदि यह आपके नहीं हैं तो आपको क्या तकलीफ है। दो टूक कहा कि जितना रोना है उतना रो लो, लेकिन टैक्स चोरी अब नहीं चलने वाली है। कहा कि सभी जोर से भारत माता की जय बोलिए जिससे यह आवाज टैक्स चोरी करने वालों तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2022 में जनता के सामने दो विकल्प हैं। एक मोदी और दूसरा बुआ, बबुआ का। सपा, बसपा सत्ता में आती हैं तो सिर्फ एक-एक ही जाति का विकास होता है। भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास करती है। भीड़ से पूछा कि सपा, बसपा ने प्रदेश में 15 साल राज किया।

उनको क्या मिला। मात्र कुछ ही साल में मोदी ने गरीब को गैस दी। आवास दिया। शौचालय दिया। पांच लाख का फ्री इलाज दिया। अब योगी सरकार जनता को मुफ्त खाद्यान्न दे रही है। अखिलेश जितनी ताकत हो लगा लो, अयोध्या में जल्द ही गगनचुंबी मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

औरंगजेब के जमाने में बाबा विश्वनाथ को उजाड़ दिया गया था। तबसे यहां आने वाले हर व्यक्ति के मन में एक कसक थी। मोदी ने विश्वनाथ कारीडोर बनवाया। गंगा को शुद्ध किया। अखिलेश वहां जाकर गंगा में डुबकी लगाकर भ्रष्टाचार का पाप धो लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed