फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Union country free, alcohol-free make up Nitish

देश को संघ मुक्त, शराब मुक्त बनाना है ः नीतीश

Sun, 07 Aug 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो कानपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Union country free, alcohol-free make up Nitish
घाटमपुर के कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक महाविद्यालय में आयोजित जदयू के सम्मेलन में शराब बंदी के पोस्टर लेकर पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : amarujala
कानपुर। मिशन यूपी 2017 का आगाज करने आए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि गाय की सुरक्षा की बात करने वाले संघ के लोग मरे हुए जानवरों की खाल का जूता पहनकर शान से घूमते हैं। गायों को ये लोग सड़कों पर एक्सीडेंट होने के लिए छोड़ देते हैं। संघ को चाहिए कि वह शाखा लगाने की जगह गोरक्षा शाखा लगाए। उन्होंने लोगों से कहा कि देश को संघ मुक्त, शराब मुक्त बनाना है तो जदयू का साथ दीजिए। शराब बंदी के संबंध में उन्होंने बताया कि यूपी के सीएम प्रिय अखिलेश यादव को भी सुझाव दिया है। यह भी कहा है कि ऐसा करके वह यूपी में अपने बल पर नेता बने रहेंगे। अभी उनको इधर उधर से सलाह, मशविरा लेना पड़ता है।
विज्ञापन

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश शनिवार को घाटमपुर में कैप्टन सुखवासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में आयोजित जदयू के राजनैतिक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने गुजरात में दलितों को पीटने के मामले में भी संघ को घेरा। कहा कि अपने को गोवंश का रक्षक कहने वाले मरे जानवरों की खाल उतारने वालों से घृणा करते हैं, उन्हें पीटते हैं। ऐसे ही लोगों को बेनकाब करने के लिए जदयू ने बीड़ा उठाया है। राजस्थान में भाजपा सरकार के बावजूद वहां 500 गायें अव्यवस्था की वजह से मर गईं। भाजपा सिर्फ दिखावा है, जो कुछ है, वह आरएसएस ही है। नीतीश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी लोकसभा के चुनाव में बनारस में बोले थे कि मां गंगा ने उन्हें बुलाया है। अब वही मां गंगा उन्हें ढूंढ रही हैं। उनका पता ही नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि केंद्र ने किसानों को धोखा दिया है। यूपी की जनता मायावती, मुलायम को परख चुकी है। जदयू यहां हालात बदलने के इरादे से आई है। बताया कि 28 दिसंबर को फैजाबाद मंडल का सम्मेलन अकबरपुर (अंबेडकर नगर) में होगा। राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि यूपी में भाजपा उनके निशाने पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहभर पहले आई थी नीतीश की टीम
नीतीश की जनसभा से एक सप्ताह पहले ही उनकी टीम घाटमपुर आ गई थी। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों के साथ टीम ने गांव-गांव पार्टी का प्रचार-प्रसार करने का काम किया। घाटमपुर के सभी प्रधानों से भी सीधा संपर्क किया और पार्टी में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed