फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   union budget 2024: government cuts import duty on gold and silver

Budget 2024: चांदी चमकेगी, सोना खनकेगा, आयात शुल्क घटने से बढ़ेगी सोने-चांदी की खरीद, स्मगलिंग घटेगी

Tue, 23 Jul 2024 11:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 23 Jul 2024 11:26 PM IST
सार

Union Budget 2024: सरकार ने सोना-चांदी पर लगने वाले आयात शुल्क पर कटौती की है। आयात शुल्क 15 प्रतिशत से घटकर छह प्रतिशत हुआ।

विज्ञापन
union budget 2024: government cuts import duty on gold and silver
सोना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

बजट में सराफा कारोबारियों को बड़ी सौगात मिली है। उनकी बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए सोने-चांदी पर लगने वाले भारी भरकम आयात शुल्क में कटौती की गई है। अब सोने-चांदी पर केवल नौ प्रतिशत ही कर लगेगा। इसमें छह प्रतिशत आयात शुल्क और तीन प्रतिशत जीएसटी शामिल है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि इससे सोने-चांदी के दाम घटेंगे, तो व्यापार चमकेगा। स्मगलिंग पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन


अभी सोने-चांदी पर 2.5 फीसदी सेस मिलाकर 15 प्रतिशत आयात शुल्क लगता था। तीन प्रतिशत जीएसटी अलग से देना होता था। जानकारों का कहना है कि आयात शुल्क ज्यादा होने से सोने की स्मगलिंग होती है। स्मगलिंग कर लाए गए सोने और नियमपूर्वक मंगाए गए सोने में 11 लाख रुपये प्रतिकिलो का अंतर होता था। आयात शुल्क घटने से स्मगलिंग कम होगी। बिरहाना रोड, चौक, नयागंज में सोने-चांदी के गहनों, बुलियन का बहुत बड़े स्तर पर थोक का काम होता है। सामान्य दिनों में 35 किलो सोने के गहने और बुलियन की बिक्री होती है। एक हजार किलो चांदी के बुलियन और गहनों की खरीद-बिक्री की जाती है। वहीं शहरभर में पांच हजार से ज्यादा सराफा की दुकानें और शोरूम हैं।
विज्ञापन

सरकार का अच्छा कदम
संगठन 12 साल से सोने-चांदी पर आयात शुल्क कम करने की मांग करता आया है। इस बार के बजट में सरकार ने उम्मीदों को पूरा किया है। 30 हजार की कीमत पर भी 15 प्रतिशत शुल्क था। भाव 75 हजार हुआ तो भी वही कर लग रहा था। सरकार ने आयात शुल्क घटाकर बहुत अच्छा काम किया। - महेश चंद्र जैन, प्रदेश अध्यक्ष, उप्र सराफा एसोसिएशन

अब होगी अच्छी खरीदारी
आयात शुल्क कम होने से स्मगलिंग और कर वाले सोना-चांदी का अंतर खत्म हो जाएगा। इससे स्मगलिंग कम हो सकेगी, सोने-चांदी के भाव भी कम होंगे। इससे लोग भी अच्छी खरीदारी कर सकेंगे। खरीदारी होगी तो सरकार को राजस्व भी मिलेगा। - रामकिशोर मिश्रा, मंत्री, उप्र सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन

सभी का प्रयास सफल हुआ
सरकार ने आयात शुल्क कम करके बहुत बड़ी राहत दी है। शुल्क कम होने से भावों में अंतर आएगा। इससे सराफा बाजार में रौनक लौटेगी। शुल्क कम कराने के लिए सभी ने मिल कर प्रयास किए। इसके परिणाम स्वरूप शुल्क कम हो सका। - पंकज अरोड़ा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ऑल इंडिया ज्वैलर्स एंड गोल्ड स्मिथ फेडरेशन

3200 रुपये सोना और 2900 रुपये गिरी चांदी
सोने-चांदी पर कर कम होते ही बाजार में इसका असर भी देखने को मिला। सोने के भाव में प्रति दस ग्राम 3200 रुपये और चांदी के भाव में प्रति किलो 2900 रुपये की गिरावट आई। सोना अब 71800 रुपये का दस ग्राम तो चांदी 88200 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed