फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uninterrupted power supply to industrial areas: District Magistrate

औद्योगिक क्षेत्र को मिले निर्बाध बिजली आपूर्ति : जिलाधिकारी

Sun, 31 May 2026 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 31 May 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uninterrupted power supply to industrial areas: District Magistrate
कानपुर देहात। उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाए। औद्योगिक क्षेत्र को रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उद्यमी भी शासन से निर्धारित न्यूनतम मजदूरी दर को लागू करें। ये निर्देश शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में जिलाधिकारी कपिल सिंह ने दिए।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ जिला उद्योग एवं व्यापार बंधु की मासिक बैठक ली। इसमें उद्यमियों और व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने को कहा गया। औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कों, नालों और नालियों की मरम्मत तथा सफाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक में आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप से जोड़ने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी प्रशिक्षण व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। इससे स्थानीय युवाओं को अधिक रोजगार के अवसर मिल सकेंगे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी रनियां को औद्योगिक क्षेत्र में साफ-सफाई का रोस्टर तैयार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उद्यमियों से बढ़ी हुई न्यूनतम मजदूरी दरों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में व्यापारी बंधुओं ने अकबरपुर कोतवाली के निकट सर्विस रोड, गजनेर में सार्वजनिक शौचालय निर्माण का प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि शौचालय का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है और निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होगा। बैठक में सीडीओ विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, एएसपी आलोक प्रसाद, उपायुक्त उद्योग प्रभात कुमार, उपायुक्त राज्यकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, उद्यमी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed