फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unidentified assailants enter house and killed husband and wife in Chitrakoot

चित्रकूटः अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर पति-पत्नी की हत्या की, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 19 Mar 2020 10:44 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Mar 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Unidentified assailants enter house and killed husband and wife in Chitrakoot
मृतक को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चित्रकूट राजापुर थाना क्षेत्र के नकेली गांव में अज्ञात लोगों ने पति-पत्नी की घर में घुसकर हत्या कर दी। शिक्षक रामआसरे के पुत्र ललित कुमार अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ गांव के बाहर खेत के पास बने पुरवा में रहता था। उसके दो पुत्र हैं जिसमें बड़ा पुत्र गांव में बाबा दादी के पास था छोटा एक वर्ष का पुत्र अपने माता-पिता के साथ पुरवा वाले घर में था। 

विज्ञापन


अज्ञात लोगों ने घर आकर पति पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों घर के बाहर के दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद करके भाग गए। देर शाम को मृतक ललित का पिता पुरवा पहुंचा तो बंद कुंडी देखकर सन्न रह गया। इसके बाद जब कुंडी खोली तो अंदर का नजारा देख चीख पड़ा।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल अपर पुलिस अधीक्षक बलवंत चौधरी सीओ इस्तियाक अहमद व थाना अध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची है। एसपी ने कहा कि जल्द ही हत्या का कारण और हत्यारों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed