रोजगार मांगने पहुंचे फरियादी ने डीएम और सांसद के सामने खाया जहर
सोमवार दोपहर कलक्ट्रेट पर डीएम नरेंद्र शंकर पांडे, सांसद भानू प्रताप वर्मा अधिकारियों के साथ स्थापित प्याऊ का शुभारंभ कर रहे थे। उसी समय युवक ने चीखने के बाद जहर खा लिया है। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। डीएम ने युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि जहरीले पदार्थ का कोई विशेष असर नहीं पड़ा है। वह खतरे से बाहर है। उसने खुद को काेंच कोतवाली के गांव कौशलपुर निवासी बृजेश कुमार (40) पुत्र खेमचंद्र बताया। बृजेश के मुताबिक उसने नौकरी के लिए कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई लेकिन उसे नौकरी नहीं मिली। इससे वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इस बाबत डीएम का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि युवक कौन है और उसने यह कदम क्यों उठाया। उधर, युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।