{"_id":"66ba552fb0cb9392f306a1ed","slug":"underpass-filled-with-water-forced-to-leave-railway-track-kanpur-news-c-220-1-akb1002-115948-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंडरपास में भरा पानी, रेल ट्रैक से निकलना मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंडरपास में भरा पानी, रेल ट्रैक से निकलना मजबूरी
Tue, 13 Aug 2024 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Tue, 13 Aug 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर के अंडरपास में जलभराव से जान का जोखिम बना है। बाइक सवार किसी तरह जद्दोजहद कर निकल जाते हैं। मगर पैदल राहगीरों का निकलना मुश्किल है। ऐसे में जान जोखिम में डालकर पैदल राहगीर रेल ट्रैक पार कर निकल रहे हैं। जरा सी चूक से बड़ा हादसा होने का खतरा बना है। जिम्मेदार व्यवस्था दुरुस्त कराने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आरओबी निर्माण को लेकर केबिन मार्ग से आवागमन बंद है। अंडरपास से सड़क यातायात हो रहा है। मौजूदा समय में यह अंडरपास आधे जिले की लाइफ लाइन है। मगर व्यवस्था की खामी और डीएफसीसी अफसरों की बेपरवाही की वजह से यह रास्ता जोखिम भरा हो गया है। बारिश में यहां कमर से ऊपर तक पानी भरता है। पंपिंग सेट से पानी निकलने में भी लापरवाही हो रही है। पूरी तरह से अंडरपास का गंदा पानी नहीं निकाला जा रहा है। इससे इस रास्ते से बाइक सवार तो जद्दोजहद कर निकल जाते हैं। मगर पैदल राहगीर नहीं निकल पा रहे हैं।
मजबूरी में पैदल राहगीरों को दूसरी ओर आवागमन के लिए रेल ट्रैक पार करना पड़ रहा है। दिल्ली हावड़ा रेल रूट के इस ट्रैक पर चार लाइनें हैं। ऐसे में हर दस मिनट के अंतराल पर दोनों ओर से ट्रेन निकलती है। जरा सी चूक से हादसा हो सकता है। इसके बाद भी डीएफसीसी के अफसर अंडरपास में बारिश से भरने वाले गंदे पानी को तत्काल और पूरी तरह से निकालने के प्रति संजीदा नहीं हैं। मौजूदा समय में यहां कई दिन से जलभराव है।
विज्ञापन
सोमवार को अंडरपास में पानी भरा होने से वाहन रुक रुक कर निकल सके तो जाम लग गया। करीब दो घंटे वाहन सवार रेंगते हुए निकल सके। थाना प्रभारी राम गोविंद मिश्रा ने बताया कि डीएफसीसी के स्थानीय कार्य प्रभारी से अंडरपास का पानी निकालने को कहा गया है। डीएफसीसी के स्थानीय कार्य प्रभारी अमित कनौजिया ने बताया कि नाला ओवर फ्लो होने की वजह से अंडरपास का पूरा पानी निकल नहीं पा रहा है। रेलवे सुरक्षा अधिकारी का आदेश मिलते ही केबिन मार्ग वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। मंगलवार से यह व्यवस्था शुरू होने की उम्मीद है।
............
कारों को रोककर इंजुआरामपुर के रास्ते पर भेजा
नगर के अंडरपास मार्ग पर दोपहर में जाम लगा तो कारों का काफिला पहुंच गया। इससे मुसीबत और बढ़ने को लेकर यातायात सिपाहियों ने थाना की ओर आयी कारों को वापस कर इंजुआरामपुर के रास्ते निकलने का विकल्प दिया। इसपर पर कार सवार इस रास्ते पर निकल गए। हालांकि यह रास्ता भी ऊबड़ खाबड़ और गड्ढों भरा है। इसकी वजह से वाहन सवार इस रास्ते पर जाने से कतराते हैं। संवाद