{"_id":"6a29c787ca30e264310588b8","slug":"under-the-ayushman-scheme-the-first-knee-transplant-took-place-in-the-medical-college-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-144027-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आयुष्मान योजना के तहत मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आयुष्मान योजना के तहत मेडिकल कॉलेज में पहली बार हुआ घुटना प्रत्यारोपण
Thu, 11 Jun 2026 01:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 11 Jun 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। राजकीय मेडिकल कॉलेज अकबरपुर में पहली बार बुधवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत घुटना प्रत्यारोपण (नी रिप्लेसमेंट) सर्जरी की गई। छह सदस्यीय टीम ने साढ़े तीन घंटे में सफल ऑपरेशन किया।
खोजा रामपुर निवासी प्रमोद (55) पिछले दो वर्षों से बाएं घुटने की गंभीर समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें दर्द की वजह से चलने में परेशानी हो रही थी। दिक्कत बढ़ने पर उन्होंने छह दिन पहले मेडिकल कॉलेज की अस्थिरोग विभाग की ओपीडी में डॉक्टर को दिखाकर परामर्श लिया। इस पर अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गौतम ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी गई। इस पर वह ऑपरेशन कराने के लिए तैयार हो गए। डॉक्टर आरके गौतम ने बताया कि प्रमोद की सभी जांचे कराने के बाद बुधवार सुबह ऑपरेशन की तैयारी की गई।
ऑपरेशन में उनके नेतृत्व में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शाहिद, डॉ. अजीत कुमार वर्मा, असिस्टेंट टेक्नीशियन अभिनव, मेघा तथा नर्सिंग स्टाफ समेत सदस्यीय टीम शामिल रही। करीब साढ़े तीन घंटे में सफल सर्जरी की गई। मरीज का आयुष्मान योजना का लाभार्थी होने के कारण पूरी सर्जरी और उपचार निशुल्क हुआ। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हरप्रीत सिंह ने बताया कि संस्थान में पहली बार घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की गई है। यह उपलब्धि जिले में विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि अब ऐसे मरीजों को जटिल उपचार के लिए दूसरे शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।