{"_id":"5f94051d8ebc3ea3725218c2","slug":"under-pass-akbarpur-news-knp590302632","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवागमन के लिए आज से खुलेगा नासरसेड़ा अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झींझक (कानपुर देहात)। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर नासरसेड़ा रेलवे अंडरपास का निर्माण कार्य पूरा हो गया। शनिवार को इसे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे लोगों को आवागमन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग पर सिकंदरा-रसूलाबाद रोड पर ओवरब्रिज निर्माण कार्य चलने के कारण आएदिन लोगों को जाम में परेशान होते हैं। रेलवे क्रासिंग से करीब आधा किलोमीटर पूर्व की तरफ स्थित नासरसेड़ा रेलवे फाटक के पास निर्माणाधीन अंडरपास का काम पूरा हो चुका है। डीएफसीसी (डेडीकेटेड फ्रेेट कॅरिडोर) और रेल अधिकारियों ने शनिवार को जनता के लिए नासरसेड़ा अंडरपास खोलने का निर्णय लिया है। लोगों को झींझक रेलवे क्रासिंग पर जाम से जूझना नहीं पड़ेगा। मंगलपुर के वरुण चौबे, लगरथा के अजय प्रताप, झींझक के रविंद्र पालीवाल, गौरी के राघव आदि का कहना है कि नासरसेड़ा अंडरपास शुरू होने से अब आवागमन में आसानी होगी। राहगीरों को रेलवे क्रासिंग के पास लगने वाले जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
विज्ञापन
डीएफसीसी के उप परियोजना प्रबंधक डीसी चैम्पिया ने बताया कि अंडरपास का काम पूरा हो गया है। शनिवार से इसे आवागमन के लिए चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।