फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled van overturns in ravine due to tire burst, one dead, eight injured

Kanpur News: टायर फटने से बेकाबू वैन खड्ड में पलटी, एक की मौत आठ घायल

Fri, 24 Jan 2025 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled van overturns in ravine due to tire burst, one dead, eight injured
डेरापुर। कानपुर- इटावा हाईवे पर मवई मुक्ता स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार देर शाम को तेज रफ्तार वैन टायर फटने से खड्ड में पलट गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रूप से घायल होकर वैन में फंस गए। पास मौजूद लोगों ने घायलों को वैन से निकालने के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बरौर थाना क्षेत्र के केशी निवासी वैन चालक शहनूर (30) गुरुवार को अपने गांव के मोहम्मद वैस (22) पुत्र मोहम्मद गौस, सैफ (25), मुआज (20), अयान उर्फ राजा (22), अफ्फान (20), हुसैन मोहम्मद (25), आतिफ (19), अब्दुल हकीम के साथ सिकंदरा थाना क्षेत्र के जैतापुर में टाइल्स लगाने गए थे। शाम को वापस लौटने के दौरान मवई मुक्ता के पास दायीं ओर का अगला टायर फटने से वैन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में पलट गई। इससे सभी गंभीर रूप से घायल होकर वैन में फंस गए। पास मौजूद लोगों ने घायलों को वैन से निकालने के प्रयास के साथ घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. श्रीप्रकाश ने मोहम्मद वैस को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी की जानकारी पर अस्पताल आईं मां फातिमा, भाई अंसार अहमद, औफ, कैश, मोहम्मद अफ्सार, इरसाद आदि रोने लगे। डेरापुर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार करवाया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed