फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Uncontrolled truck hits biker, kills

Kanpur News: अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

Tue, 09 Sep 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck hits biker, kills
इटावा। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर अजीतनगर के पास बस का कट लगने से अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बिजली विभाग कर्मी गंभीर घायल हो गए। उन्हें आयुर्विज्ञान विवि ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में कानपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे समृद्धि हॉस्पिटल के सामने एक निजी बस ट्रक को कट मारते हुए निकल गई। इससे अनियंत्रित ट्रक बाइक से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार सुशील कुमार (45) निवासी गांव पछलक सिटी कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायल सुशील को जिला अस्पताल ले जाया गया, यहां हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई गोविंद ने बताया कि सुशील बिजली विभाग में टीजीटू में तैनात थे। वह 2017 से बिजली विभाग में टकरूपुर, चकरनगर के पावर स्टेशन पर कार्यरत थे। टकरूपुर सरकारी क्वार्टर पर ही रहते थे। गोविंद ने बताया कि सोमवार को किसी जरूरी काम से बैंक जाने के लिए इटावा आ रहे थे। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई है। घर में पत्नी प्रियंका देवी, एक छोटा बेटा और मां कुसमा देवी हैं। परिवार में चार भाई और चार बहनें हैं। एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed